40 की उम्र में पेट की चर्बी कम करना चाहती है, तो इन 6 एक्सरसाइज को करें फिटनेस रूटीन में शामिल
अगर आपको लगता है कि 40 की उम्र में पेट की चर्बी कम करना मुश्किल है, तो आप गलत है। अधिक कैलोरी बर्न करके आप अपने पेट के आसपास की एक्स्ट्रा चर्बी को कम कर सकती है। बस आपको अपने फिटनेस रुटीन में थोड़े से बदलाव करने हैं। अपने मिड्रिफ (छाती और पेट का भाग) का साइज कम करना आसान नहीं है। खासकर जब आप अपने 40 वे साल में हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस उम्र में आपका वजन बढ़ने की आशंका अधिक होती है। वैसे 40 को नया 30 माना जाता है, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि इस उम्र में फ्लैट पेट बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। चलिए पता लगाते है कि इस उम्र में वजन क्यों बढ़ता है: उम्र से संबंधित वजन बढ़ना अक्सर अनुवांशिक होता है, लेकिन कुछ अन्य कारक भी होते हैं जो मोटापे का कारण बनते हैं। हार्मोन, मांसपेशियों की हानि, कम चयापचय (low metabolism level) स्तर और आहार इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है हमारे वजन के बढ़ने में। इन कारकों में, हार्मोनल असंतुलन एक प्राथमिक कारण है, क्योंकि इससे महिलाओं में कम एस्ट्रोजन का उत्पादन होता है। जिससे पेट के आसपास वसा जमा हो जाती है। इसके अलावा, कम चयापचय (low metabolism) भी एक म...